Breaking Newsबिहार

हम पार्टी के झंडे और हथियार संग युवक का वीडियो वायरल, राजद ने जीतन राम मांझी मांगा जवाब

 गयाजी

गयाजी जिले में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के झंडे और हथियार के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। वीडियो में देखा गया कि एक युवक चार पहिया वाहन के बोनट पर हथियार के साथ बैठा है और उसके चारों तरफ कुछ लोग हम पार्टी के झंडे लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक भोजपुरी गाना चल रहा है, जिसमें पार्टी और पुलिस को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के युवक मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु का है।
 
फिल्म की शूटिंग बता रहे युवक, हम पार्टी ने पल्ला झाड़ा

वायरल वीडियो को लेकर जब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर देखा है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक से बात की गई है। युवक ने सफाई दी कि वह गाना गाने और रील्स बनाने का काम करता है और यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा था। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि युवक ने पार्टी से कोई अनुमति नहीं ली थी और झंडे का प्रयोग उसकी व्यक्तिगत मर्जी से किया गया था। उन्होंने माना कि ऐसे वीडियो से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है और भविष्य में इसे नहीं दोहराने की चेतावनी भी दी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button