![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/10/download-2022-10-28T151709.751.jpg)
गुजरात। पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को कांग्रेस ज्वाइन किया। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पूर्व यह अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार (28 अक्टूबर) को कांग्रेस ज्वाइन किया। सूबे में चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन तमाम राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।
महेंद्र सिंह वाघेला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब एक बार फिर गुजरात की राजनीति में शंकर सिंह वाघेला और नरेन्द्र मोदी का टकराव दिखाई देने की उम्मीदें हैं। महेंद्र सिंह वाघेला के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। महेंद्र सिंह वाघेला ने गुजरात कांग्रेस समिति के प्रमुख जगदीश ठाकोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।