दिल्ली

डीजी संदीप गोयल का तबादला, ठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद का था आरोप

तिहाड़ जेल के डीजी जेल संदीप गोयल का तबादला किया गया है। उनकी जगह संजय बेनीवाल को कार्यभार सौंपा जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।  जेल में सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने का आरोप संदीप गोयल पर लगा है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर के साथ अटैच किया गया है।

सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि सुकेश उन्हें रिश्वत दे रहा था। कुछ समय पहले ही सुकेश ने एक पत्र दिल्ली के एलजी को लिखा था जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया था। सभी मामलों की जांच की जा रही है।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button