खेल

भारत के लिए डेब्यू में मचाया तहलका, IPL में मिला 10 गुना अधिक पैसा, अस्पताल में भर्ती हुआ मैच विनर खिलाड़ी

नई दिल्ली 
भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। खलील ने अपना वनडे डेब्यू साल 2018 एशिया कप में किया था। हांग कांग के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपने पहले मुकाबले में तीन विकेट चटकाए थे। खलील का धमाकेदार डेब्यू देखकर लग रहा था कि वह भारतीय टीम में लंबे समय तक खेलते नजर आएंगे।
 
रणजी से पहले अस्पताल में भर्ती खलील
रणजी ट्रॉफी 2022-23 से पहले राजस्थान की टीम को लगा बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज खलील अहमद हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के कारण रणजी के अधिकतर मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी शेयर की है। खलील अहमद का ओवरऑल टी-20 और वनडे में रिकॉर्ड अच्छा रहा है, यही वजह है कि वह टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित होते रहे हैं।
 

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
खलील अहमद ने अस्पताल की बेड से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा कि दोस्तों इस समय मेरा कठिन समय चल रहा है। यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि मैं खराब हेल्थ के कारण रणजी सीजन में होने वाले ज्यादातर मैच नहीं खेल सकूंगा। मैं वापसी करने की पूरी कोशिश में हूं। मुझे जैसे ही मौका मिलता है मैं मैदान पर वापसी करुंगा और अपनी टीम के लिए मैच में हिस्सा लूंगा।
 
IPL में मिला था 10 गुना अधिक पैसा
बता दें कि खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। साल 2022 में हुए नीलामी में उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था, खलील को लेने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच लंबे समय तक बोली लगाई गई और अंत में दिल्ली की टीम ने खलील को अपने साथ जो़ड़ने में सफलता हासिल की। दिल्ली ने अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए भी खलील अहमद को रिटेन किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button