राजनीति

CM शिवराज का तंज – कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि दिग्विजय सिंह गाली खाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि दिग्विजय सिंह को गाली खाना पड़े। आज भाजपा दफ्तर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से गाली खाने की पॉवर आफ अटॉर्नी कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को दी है।

उसी तरह उन्होंने 2018 में सरकार बनाने के बाद सरकार चलाने की पॉवर आॅफ अटॉर्नी भी दिग्विजय सिंह को दे दी थी। कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि दिग्विजय सिंह को गाली खाना पड़े।  गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी करने से पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंच  से कहा था कि उन्होंने गाली खाने की पॉवर आॅफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दे दी है।  

Related Articles

यह है मामला
सोमवार की रात को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक वीडिया वायरल किया। इस वीडियो में कमलनाथ, बीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों से कह रहे थे कि दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के जाकर कपड़े फाड़ो। इसके बाद कमलनाथ ने इस वीडियो पर मंगलवार को रिएक्शन देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने हिस्से की गाली खाने की पॉवर आॅफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दे दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button