छत्तीसगढ़

राहुल गांधी के साथ 12 किमी यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री ‘भूपेश बघेल’ केरल के कोल्लम पहुंचे

रायपुर। एक दिन के आराम के बाद #BharatJodoYatra शुक्रवार सुबह 6:45 बजे कोल्लम से फिर शुरू हो गई है। इस यात्रा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल है। 12.5 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रुकेगी। दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन और RSP तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को रायपुर से केरल के त्रिवेंद्रम के लिए रवाना हो गए थे। वहां से सड़क मार्ग से कोल्लम पहुंचे। तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा कोल्लम के पोलायथोड़ु जंक्शन से आगे बढ़ी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए करीब 11 बजे यह पदयात्रा शिवम बीच रिसॉर्ट पहुंचेगी।

वहां करीब एक-डेढ़ घंटा बिताने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल त्रिवेंद्रम हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हो जाएंगे। यह शहर वहां से 55-60 किमी की दूरी पर है। त्रिवेंद्रम से मुख्यमंत्री हवाई जहाज से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्‌डे आएंगे। यहां उनके आने का संभावित समय 4.45 बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदयात्रा की शुरुआत के दिन सात सितम्बर को कन्याकुमारी गए थे। 8 सितम्बर को पदयात्रियों ने कन्याकुमारी से प्रस्थान किया था। मुख्यमंत्री पूरे दिन यात्रा का हिस्सा रहे। बाद में वे रायपुर लौट आए थे। अगले दिन उन्होंने प्रदेश में दो नए जिलों का औपचारिक उद्घाटन किया था।

कन्याकुमार से श्रीनगर तक की यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 11 सितम्बर को केरल की सीमा में पहुंची। यह त्रिवेंद्रम, कोच्चि होते हुए 30 सितम्बर को कर्नाटक पहुंचेगी। यहां से मैसुरु, बेल्लारी होते हुए यात्रा आंध्र प्रदेश जाएगी। वहां से महाराष्ट्र के नांदेड़, जलगांव होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद इंदौर से होते हुए राजस्थान के कोटा, दौसा, अलवर में यात्रा पहुंच जाएगी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर होते हुए दिल्ली, वहां से अम्बाला, पठानकोट और जम्मू होते हुए राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचेंगे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button