छत्तीसगढ़रायपुर

बलात्कारी के साथ खड़ी है भाजपा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल bhupesh baghel ने कहा है कि भाजपा एक बलात्कारी के साथ खड़ी है। नाबालिग से रेप के आरोपी के साथ भाजपा खड़ी है, जो नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा, भाजपा के ही नेता बृजमोहन अग्रवाल और दूसरे लोग गिरफ्तार करने को लेकर चुनौती दे रहे थे। अब झारखंड पुलिस पहुंच गई तो इस मामले को षडयंत्र बताने लगे हैं।

रायपुर में हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा ही पहले ये कह रही थी कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करें। गिरफ्तारी के लिए चैलेंज कर रही थी और अब जब पुलिस आयी है तो हाय तौबा क्यों मचा रही है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि आओ यहां से गिरफ्तार करके दिखाओ अब जब पुलिस आयी है तो यही लोग कुछ और बोल रहे हैं। भाजपा नेताओं के आरोपों से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, कानून अपना काम कर रहा है। किसी के दोस्त रहने से कोई गिरफ्तारी नहीं हो जाती। 15 साल की नाबालिग के साथ जो रेप किया गया था, उस मामले में ये केस दर्ज हुआ है। वह भी 2019 में जब झारखंड में रघुवर दास यानी भाजपा की सरकार थी। भाजपा नेताओं को उनसे पूछना चाहिए कि इतना पहले षडयंत्र कैसे शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा, किसी के दोस्त रहने पर क्या किसी की गिरफ्तारी हो जायेगी? कानून अपना काम करता है। दूसरे राज्य की पुलिस आती है, यहां थाने अथवा एसपी ऑफिस से मदद मांगती है तो जो भी प्रक्रिया है उसके तहत मदद की जाती है।

भाजपा पर लगाया दुष्कर्मी को बचाने का आरोप

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर दुष्कर्मी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होने पूछा, क्या किसी बलात्कारी को इस तरह बचाना चाहिए? जो गलत है वह गलत है-उसे छुपाने की क्या जरूरत है। उसे स्वीकार करना चाहिए था कि उनसे गलती हुई है। उनकी ही सरकार में तो एफआईआर हुआ है। गलती स्वीकार न करके बार-बार छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे दूसरी गलती होगी।

चारामा में ब्रह्मानंद को तलाश रही है झारखंड पुलिस

जमशेदपुर के टेल्को थाने में 2019 में दर्ज पॉक्सो एक्ट के एक मामले में भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम और दीपान्कर सिन्हा की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। टेल्को थाने की एक टीम सुबह कांकेर पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर झारखंड पुलिस चारामा में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश डाल रही है। ब्रह्मानंद नेताम भाजपा के टिकट पर भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। इस सीट पर पांच दिसम्बर को मतदान होना है।

चारामा में ब्रह्मानंद नेताम के घर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस को भाजपा नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले टीम ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर दबिश दी। लेकिन वो घर पर नहीं मिले। उनकी मां के मुताबिक दीपांकर पिछले 5 दिनों से घर पर नहीं है।

गैंगरेप के एक और आरोपी नरेश सोनी के चारामा स्थित घर पर झारखंड पुलिस ने दबिश दी है। टीम यहां तलाशी ले रही है। चारामा में ही ब्रह्मानंद नेताम का भी घर है। यहां से टीम कागजी कार्रवाई के बाद ब्रह्मानंद नेताम के घर दबिश दे सकती है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button