![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/11/download-2022-11-28T172531.098.jpg)
रायपुर | नगर निगम जोन-9 के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड दलदल सिवनी में साइंस सेंटर बसे लगी 84 एकड़ जमीं पर 7 साल में रायपुर सिटी पार्क नहीं बन पाया | सिटी पार्क का प्रोजेक्ट बनाने नगरीय प्रशसन विभाग के तकनिकी प्रकोष्ट ने साल पहले प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया, पर इन वर्षो में न तो सिटी पार्क बना पाये, न ही झील का निर्माण किया जा सका | फ़ूड जोन, सायकिल ट्रेक, नौका विहार और रंगीन फौवारा, पेड़-पौधों की कटाई- छंटाई तक नहीं हुई |
पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के कार्यकाल में दलदल सिवनी स्थित साइंस सेंटर से लगी जमीन पर वन विभाग ने बड़ी संख्या में फलदार,छायादार पौधों का रोपण कर इंदिरा स्मृति वन का स्वरुप दिया | आज भी उस केम्पस में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजित जोगी द्वारा लगाई गयी शिलालेख पट्टिका मौजूद हैं | देखरेख के आभाव में उजाड़ पड़ी जमीन पर रायपुर सिटी पार्क विकसित करने प्रोजेक्ट लाया गया | इंदिरा स्मृति वन में निर्माण के नाम पर फेंसिंग कर पेवर लगाते हुये ढाई किमी. एरिया में पाथ-वे बनाने का काम कराया गया | जमीन को सुरक्षित करने नाले की ओर रिटेनिंग वाल बनाई गयी, साइंस के तरफ वाले हिस्से में लोहे का मुख्य द्वार लगाकर सुरक्षित किया गया हैं | निर्माण एजेंसी ने तीन अलग-अलग गेट लगाये हैं, इस पुरे काम में 7 करोड़ का खर्च बताकर आगे का काम बंद कर दिया गया हैं | नगरीय प्रशासन के तकनिकी प्रकोष्ट द्वारा कुछ समय पहले आधे-अधूरे सिटी पार्क को नगर निगम को हैण्डओवर करने फ़ाइल भी चलाई गई, पर जोन 9 एरिया के दलदल सिवनी में रायपुर सिटी पार्क का प्रोजेक्ट धरातल पर आने से पहले फिक्स हप गया |