छत्तीसगढ़

बाबू की गलती से 25 लाख रुपए दूसरे के खाते में हुआ ट्रासंफर, हुई गिरफ्तारी

कवर्धा। शासकीय राशि का गबन करने के मामले में पुलिस ने चरोदा (दुर्ग) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही के कारण शासकीय राशि का गबन हुआ। दरअसल, पशु औषधालय निर्माण के लिए आई राशि विभाग को पीडब्ल्यूडी के खाते में जमा करना था, लेकिन गलती से आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। विभाग को इस गड़बड़ी का पता 6 महीने बाद चला। इसके बाद संबंधित खाताधारक से संपर्क कर रकम लौटाने कहा, तो वह मना करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खाताधारक रोहित सिंह पिता नागराज सिंह मकान नंबर- 139 दादर रोड चरोदा (दुर्ग) का रहने वाला है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत ग्राम झलमला और मरका में पशु औषधालय भवन निर्माण के लिए 25.40 लाख रुपए स्वीकृत हुआ था।

इसे जून 2022 में लोक निर्माण विभाग कवर्धा के खाता नंबर 932020110000160 में जमा कराना था। लेकिन पशु चिकित्सा सेवाएं के बाबू ने गलती से खाता नंबर 931010110000160 में ट्रांसफर कर दिया था, जो कि आरोपी रोहित सिंह का बैंक खाता है। पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह को चरोदा (दुर्ग) से गिरफ्तार कर बैंक पासबुक, बीमा पॉलिसी का बॉण्ड पेपर, जेवर, मोबाइल और 10,700 रुपए कैश जब्त किया है। रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button