फिल्म जगत

शादी के चार साल बाद रणवीर-दीपिका के रिश्ते में आई दरार

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। वहीं, इन दिनों कपल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिस वजह से फैंस चिंतित हो गए थे। दरअसल, एक ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि दीपिका और रणवीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब इस खबर पर अभिनेता का रिएक्शन सामने आया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की, जिसके बाद से ही फैंस काफी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस ट्वीट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, जो अब रणवीर सिंह के बायन के बाद से दूर हो गई है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता कहते नजर आ रहे हैं कि टचवुड…हम दोनों 2012 में मिले और डेटिंग शुरू की। इस साल हम दोनों को साथ में 10 साल हो गए हैं। 
 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। वहीं, इसके बाद दोनों ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और 83 में भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी लोग काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी खराब सेहत को लेकर भी चर्चा में हैं। बीते दिनों अपने अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी, जिसमें जॉन अब्राहिम भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में भी नजर आने वाले हैं। 

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button