छत्तीसगढ़रायपुर

जनसंपर्क संचालनालय में सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई

रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली की अर्द्धवार्षिकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके सुखद, स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं श्री कुशराम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री तम्बोली के समर्पित, अनुशासित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान सहयोगियों ने श्री तम्बोली के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उन्हें स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहाँ सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button