छत्तीसगढ़

छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार

रायपुर

खेती के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था हो जाए और फसल अच्छी हो, यही हर किसान की सबसे बड़ी उम्मीद होती है। सीमित कृषि भूमि और आर्थिक संसाधनों के अभाव में कई बार किसानों को इन छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। नारायणपुर जिले के किसान  नरेन्द्र कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कभी खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में कठिनाइयों का सामना करने वाले नरेन्द्र कुमार के जीवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नई उम्मीद लेकर आई है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनकी खेती को संबल देने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसी छोटी सी जमीन पर खेती करके वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के कारण पहले उन्हें खेती के लिए खाद, बीज, कृषि दवाइयों और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने से खेती की तैयारियां भी प्रभावित होती थीं।

Related Articles

पीएम किसान सम्मान निधि ने बदली खेती की तस्वीर

नरेन्द्र कुमार बताते हैं कि कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना पंजीयन कराया। योजना का लाभ मिलने से उनकी खेती-किसानी में सकारात्मक बदलाव आने लगा। अब उन्हें प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्राप्त होती है। इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में करते हैं।

समय पर कृषि संसाधनों की उपलब्धता से खेती के कार्यों को गति मिली है। इसका सकारात्मक प्रभाव कृषि उत्पादन पर भी पड़ा है। नरेन्द्र कुमार के अनुसार योजना से मिलने वाली सहायता ने खेती की लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने में मदद की है, जिससे उनकी आय और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

आर्थिक सहायता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

नरेन्द्र कुमार कहते हैं कि छोटे किसानों के लिए समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता बहुत मायने रखती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने उन्हें खेती की जरूरतों को पूरा करने में सहारा दिया है। अब वे पहले की अपेक्षा अधिक आत्मविश्वास के साथ कृषि कार्य कर पा रहे हैं। खेती से होने वाली आमदनी में सुधार के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है।

योजना से मिले लाभ ने नरेन्द्र कुमार को दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाया है। वे अपने आसपास के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हैं और पात्र किसानों को इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

किसानों की खुशहाली की दिशा में सार्थक पहल

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से खेती-किसानी को मिले आर्थिक संबल के लिए नरेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार की यह सहायता छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button