छत्तीसगढ़रायपुर

सुश्री मोना सेन के हाथों विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित

रायपुर। माननीय डॉ. रमन सिंह द्वारा 12 जून को की गई घोषणा के अनुरूप आज सूर्यपथ इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम मंडल की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन के हाथों पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए।

सुश्री मोना सेन ने लाभार्थी विद्यार्थियों को चेक प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से आत्मीय संवाद कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सरकार की यह पहल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि माननीय डॉ. रमन सिंह द्वारा 12 जून को की गई घोषणा आज धरातल पर साकार हो रही है, जिससे अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील सोच विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button