केरियर

भोपाल रीजन में 43 से अधिक केंद्रीय विद्यालय, एडमिशन प्रक्रिया शुरू, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़ा झटका

भोपाल
 केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो गई है। भोपाल रीजन में 43 से अधिक केंद्रीय विद्यालय आते हैं। वहीं, भोपाल शहर में चार केंद्रीय विद्यालय हैं। चारों केंद्रीय विद्यालयों में क्लास वन में एडमिशन के लिए 600 से अधिक सीटें हैं। इन सभी के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब क्लास वाइज सीटों में कटौती की गई है। साथ ही प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया है।

स्टेट ट्रांसफर नहीं हो पाएगा

दरअसल, पहले केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के बाद अगर पैरेंट्स का ट्रांसफर एक राज्य से दूसरे राज्य में होता था तो बच्चे का भी स्कूल का ट्रांसफर हो जाता था। अब ये सुविधा सिर्फ सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले पैरेंट्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी। उनके बच्चे का एक स्टेट से दूसरे स्टेट में अब स्कूल ट्रांसफर नहीं होगा। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन करवाने से पहले पैरेंट्स अब सोचेंगे।

सीटें भी कम कर दी गईं

वहीं, पहलें प्राइमरी और हायर सेकंडरी के एक सेक्शन में 40 बच्चों का दाखिला होता था। अब इसमें भी कटौती की गई है। हर सेक्शन में आठ सीटों की कटौती की गई है। अब 32 बच्चों का ही दाखिला होगा। केंद्रीय विद्यालय में क्लास-1 से 9 तक एडमिशन के लिए 15 अप्रैल तक आखिरी तारीख है।

भोपाल शहर में चार केंद्रीय विद्यालय

भोपाल शहर में कुल चार केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, नंबर-2, नंबर-3 और केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ है। इसके साथ ही सागर जिले में भी चार केंद्रीय विद्यालय हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button