
भोपाल
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत विभिन्न विभागों और सरकारी संस्थानों में पटवारी, सहायक लेखापरीक्षक, डेटा एंट्री ऑपरेटर और पंचायत समन्वय अधिकारी सहित कुल 2,306 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या MP Online पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचायत राज संचालनालय, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, उद्योग संचालनालय, मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, पॉलिटेक्निक कॉलेज, विकास प्राधिकरण और अन्य सरकारी संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी।
MPESB नोटिफिकेशन के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भी इसी भर्ती परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। इन सभी पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। इसमें पटवारी पद के लिए अलग पात्रता, आयु सीमा और चयन संबंधी नियम लागू होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें और योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन करें।
पटवारी के 200 पद भी इसी परीक्षा से भरे जाएंगे MPESB की नियम पुस्तिका के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भर्ती भी इसी परीक्षा के माध्यम से होगी। इन पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। पटवारी पद के लिए अलग पात्रता, आयु सीमा और चयन संबंधी नियम लागू होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
समूह दो उपसमूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा में 2106 पदों पर भर्ती के लिए विभागवार रिक्त पद
पंचायत राज संचालनालय
खंड पंचायत अधिकारी- 5
डेटा एंट्री आपरेटर संविदा-3
पंचायत समन्वय अधिकारी-311
पंचायत समन्वय अधिकारी बैकलाग-54
सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण
कम्प्यटर आपरेटर सह सहायक वर्ग 3 संविदा-124
स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग
सहायक संपरीक्षक -20
सहायक संपरीक्षक बैकलाग-24
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित
जिला सहकारी शिक्षा प्रशिक्षक-20
जल संसाधन विभाग
अमीन-34
जनजातीय कार्य विभाग
डेटा एंट्री आपरेटर-17
मंडल संयोजक-72
हाथकरघा और हस्तशिल्प संचालनालय
सहायक ग्रामोद्योग विस्तार अधिकारी हाथकरघा-12
एमपी लघु उद्योग निगम
प्रबंधक सामान्य -12
सेल्स गर्ल-4
आईजी पंजीयन और मुद्रांक
सहायक प्रोग्रामर-1
नगर निगम सतना
सहायक आयुक्त-3
जनसंपर्क संचालनालय भोपाल
सहायक जनसंपर्क अधिकारी-4
प्रशासन अकादमी
संविदा अर्थ स्टेशन इंजीनियर-1
शासकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज हरदा
ग्रंथालय लिपिक-1
डीन एसएस मेडिकल काॅलेज रीवा
असिस्टेंट लाइब्रेरियन-2
कैटलॉगर-2
सोशल वर्कर-2
सुपर स्पेशलिटी एसएस मेडिकल कालेज रीवा
असिस्टेंट लाइब्रेरियन-1
कार्डियो परफ्यूजनिस्ट-4
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खुरई सागर
लाइब्रेरी लिपिक-1
नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कालेज खंडवा
असिस्टेंट लाइब्रेरियन-1
कैटलॉगर-1
स्टेटिस्टीशियन-1
अवर सचिव उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण
ग्रंथपाल-1
डीन छिंदवाड़ा कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस
असिस्टेंट लाइब्रेरियन-1
कैटलॉगर-1
पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह
ग्रंथालय लिपिक-1
पुस्तकालयाध्यक्ष-1
शासकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज ग्वालियर
ग्रंथालय लिपिक-1
मेट्रेन-1
पॉलिटेक्निक काॅलेज सिवनी
गंथ्रालय लिपिक-1
मप्र श्रम कल्याण मंडल
कल्याण पर्यवेक्षक-1
कल्याण निरीक्षक-2
लेखापाल-1
मेडिकल काॅलेज रतलाम
कैटलॉगर-1
असिस्टेंट लाइब्रेरियन-1
रेशम संचालनालय
फील्ड इन्वेस्टिगेटर-3
सुभाष चंद्र मेडिकल काॅलेज जबलपुर
सोशल वर्कर-7
गांधी मेडिकल काॅलेज भोपाल
सोशल वर्कर बर्न यूनिट-2
पॉलिटेक्निक कालेज खरसाडोह छिंदवाड़ा
लाइब्रेरी लिपिक-1
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खरगोन
लाइब्रेरी लिपिक-1
नगर निगम बुरहानपुर
राजस्व निरीक्षक-1
सहायक विधि अधिकारी-1
सहयक जनसंपर्क अधिकारी-1
सहायक राजस्व अधिकारी-1
सहायक फायर आफिसर-1
एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन
कनिष्ठ ग्रामीण विस्तार पर्यवेक्षक-2
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ, इंदौर
ग्रामीण विस्तार पर्यवेक्षक-7
उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित
ग्रामीण विस्तार पर्यवेक्षक-10
कनिष्ठ ग्रामीण विस्तार पर्यवेक्षक -13
कनिष्ठ विपणन पर्यवेक्षक-3
वितरण लिपिक-3
सहायक ग्रेड 3- 9
जबलपुर दुग्ध संघ मर्यादित
ग्रामीण विस्तार पर्यवेक्षक, संगठक-15
वितरण लिपिक-2
सहायक ग्रेड 3-01
बुंदेलखंड सहकारी दुग्धसंघ मर्यादित
ग्रामीण विस्तार संगठक-3
कनिष्ठ ग्रामीण विस्तार संगठक-10
सहायक ग्रेड-2
वितरण लिपिक-1
उद्योग संचालनालय
सहायक प्रबंधक-45
वाणिज्यिक कर आयुक्त कार्यालय
संगणक-1
नगर निगम जबलपुर
सहायक जनसंपर्क अधिकारी-1
सहायक लाइब्रेरियन-2
सहायक परिवहन और यातायात प्रबंधन अधिकारी-3
सहायक नगर निवेशक-3
सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी-12
नगर निगम सिंगरौली
सहायक राजस्व अधिकारी-1
राजस्व निरीक्षक-1
सहायक लेखाधिकारी-1
सहायक स्वच्छता अधिकारी-1
सहायक अग्निशमन अधिकारी-1
संचालक भौमिकी और खनिकर्म
सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी-15
लेखापाल-7
इंदौर विकास प्राधिकरण
लेखापाल वर्ग -2– 2
सहायक जनसंपर्क अधिकारी-1
एमपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कारपोरेशन
कनिष्ठ सहायक सह डेटा एंट्री आपरेटर-16
कनिष्ठ सहायक सह डेटा एंट्री आपरेटर-21
कनिष्ठ सहायक सह डेटा एंट्री आपरेटर-32
एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन
स्टेनो टाइपिस्ट-4
सहायक-26
कनिष्ठ सहायक बैकलाग-7
कनिष्ठ सहायक-67
स्टेनो टाइपिस्ट हिन्दी-4
टाइपिस्ट हिन्दी-1
स्टेनोटाइपिस्ट अंग्रेजी -2
लेखापाल-7
बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कालेज ग्वालियर
ग्रंथालय लिपिक-1
प्रयोगशाला तकनीशियन-2
सहायक ग्रंथपाल-1
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड
सहायक उप निरीक्षक- 530
विधि सहायक-2
सचिव स-38
कनिष्ठ अंकेक्षक-6
आयुक्त सहकारिता
उप अंकेक्षक-105
मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ सहकारी मर्यादित
स्टेनोग्राफर-1
लेखापाल-11
लेखापाल-1
सहायक ग्रेड 3 कम कम्प्यूटर आपरेटर-7
सहायक ग्रेड 3 कम कम्प्यूटर आपरेटर बैकलाग-1
पॉलिटेक्निक कालेज धार
ग्रंथपाल लिपिक-1
डीन मेडिकल कालेज सतना
असिस्टेंट लाइब्रेरियन-1
सोशल वर्कर-3
कैटलॉगर-1
महिला पॉलिटेक्निक भोपाल
ग्रंथपाल लिपिक-1
हॉस्टल मेट्रेन-1
रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन भोपाल
सहायक ग्रेड 3 सह कम्प्यूटर आपरेटर-5
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक इंदौर
मेट्रेन-1
महिला और बाल विकास विभाग
सांख्यिकी अन्वेषक-88
शासकीय पॉलिटेक्निक खंडवा
ग्रंथालय लिपिक-1
उज्जैन विकास प्राधिकरण
गंथ्रालय लिपिक-1
उज्जैन विकास प्राधिकरण
पटवारी-1
नगर निगम मुरैना
सहायक राजस्व अधिकारी-1
सहायक लेखा अधिकारी-1
सहायक नगर निवेशक-1
सहायक लेखापाल, कैशियर-3
राजस्व निरीक्षक-2
नगर निगम रीवा
सहायक क्रीडा अधिकारी -1
सहायक लेखा अधिकारी-1
कैशियर, सहायक लेखापाल-1
सहायक राजस्व अधिकारी-1
सहायक परिवहन और यातायात प्रबंधन अधिकारी-2
सहायक नगर निवेशक-2
सहायक सामुदायिक विकास संगठक-1
राज्य निर्वाचन आयोग
प्रोग्रामर संविदा-1
प्राचार्य इंजीनियरिंग कालेज रीवा
सहायक ग्रंथपाल-1
ग्रंथपाल लिपिक-1
मेट्रेन-1
कुल पद: 2,306
पदों का विवरण:
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सहायक उप निरीक्षक सहित) 530
पंचायत राज संचालनालय 373
एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन 118
आयुक्त सहकारिता 105
महिला एवं बाल विकास विभाग 88
उद्योग संचालनालय 45
अन्य विभाग एवं संस्थान 1,047
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।कंप्यूटर ज्ञान / CPCT स्कोर कार्ड अनिवार्य है। (पटवारी पद के लिए चयन होने पर 3 वर्ष की प्रोबेशन अवधि के भीतर भी CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करने की छूट दी गई है।) मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। योग्यता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए 500, एससी, एसटी, ओबीसी, EWS और दिव्यांग (केवल MP मूल निवासी) के लिए 250 रुपए शुल्क रखा गया है। एमपी ऑनलाइन क्यॉस्क के माध्यम से 60 या रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से 20 रुपए अतिरिक्त देय होगा।
चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न: 200 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान व अभिरुचि, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा की मेरिट सूची और संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन ) के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ तिथि: 4 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
परीक्षा प्रारंभ तिथि: 22 सितंबर 2026 से






