मध्यप्रदेश

जल संसाधन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच मध्यप्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, पेयजल उपलब्धता तथा जल संरक्षण से जुड़ें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से जल शक्ति से संबंधित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी जताया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button