केरियर

दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 300 रिक्तियां, पात्रता, शुल्क, आवेदन करें

दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट 300 पदों पर भर्ती निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार newindia.co.in पर जाकर 1 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई है।

आयु सीमा – 21 वर्ष से 30 वर्ष। ST/SC कैटेगरी के युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और OBC कैटेगरी के युवाओं को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता – उम्मीदवार किसी भी विषय में ग्रेजुएट हो। एवं उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा हो वहां की क्षेत्रीय भाषा का उसे ज्ञान हो।

सैलरी – करीब 37000 रुपये।

चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा व रीजनल लेंग्वेज टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेन परीक्षा में पास होन वाले शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा का टेस्ट भी देना होगा।

प्री परीक्षा का प्रारूप
1 घंटे का 100 मार्क्स का ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा। पेपर में तीन सेक्शन होंगे- इंग्लिश (30 मार्क्स, 30 प्रश्न), रीजनिंग (35 प्रश्न, 35 प्रश्न), न्यूमेरिकल एबिलिटी- 35 प्रश्न, 35 मार्क्स। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button