राशिफल

17 अक्टूबर 2022 राशिफल

मेष – किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिस से रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे, जिसकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृषभ – आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, लेकिन भागदौड़ बढ़ सकती है, करना ठीक भी होगा तभी लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।

मिथुन – शैक्षिक कार्यों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

कर्क – अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है।

सिंह – आज पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।

कन्या – नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा।

तुला – आज पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है सतर्क रहें।

वृश्चिक – विभिन्न कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर ध्यान दें।

धनु – शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से भेंट होगी।

मकर – मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

कुंभ – जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव रहेगा, सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन – बातचित में सन्तुलित रहें, बेवजह किसी से उलझे नहीं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा, जिस से मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी क्रोध करने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button