देश

युवक ने पत्नी-बच्चों समेत पांच को जिंदा जलाया

जालंधर। महितपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात सोमवार देर रात की है। एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दामादा फरार है। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामला गांव बीठला का है। जानकारी के अनुसार, बीठला की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति उसे लेने आया था। हालांकि बाद में रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर की मौत हो गई। 

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button