छत्तीसगढ़

हथियार लहरा कर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

महासमुंद

खरोरा नया बस स्टैंड में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू रखकर लहराते हुए आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा था। सूचना थाना खरोरा में दी गई। सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव  पेट्रोलिंग आरक्षक हरिशंकर यादव, आरक्षक ऋषि टंडन के साथ थाना प्रभारी के आदेशानुसार रवाना हुए।  ग्राम खरोरा नया बस स्टैण्ड पर आरोपी उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम ठाकुर को चाकू रखकर लहराते हुए घुमते हुए घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जब्त किया गया। धारा 15, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी उत्तम उर्फ पुरूषोत्तम ( 19 साल) निवासी भीमखोज संतोषी नगर थाना खल्लारी जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रायपुर रवाना भेजा गया।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button