छत्तीसगढ़

भिलाई के समर्पित बैडमिंटन खिलाड़ी अभिलाष नहीं रहे

भिलाई

इस्पात नगरी भिलाई से राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन के क्षेत्र में नाम कमाने वाले प्रख्यात खिलाड़ी अभिलाष का शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। अभिलाष ने संजय मिश्रा के साथ जोड़ी बना कर बैडमिंटन में कई राष्ट्रीय खिताब जीते हैं। मस्कट की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में चीफ एक्जीक्युटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे अभिलाष ने बैडमिंटन के प्रति जुनून के चलते भारत वापसी की और इस वर्ष मई से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर सेवा दे रहे थे।

बीती रात उन्हें नई दिल्ली के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अभिलाष के पिता पीआरएन पिल्लई भिलाई की सामाजिक गतिविधियं में जाना माना नाम हैं और वे लंबे समय तक भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक कार्यालय में पदस्थ रहे हैं। वहीं बीआईटी दुर्ग में रजिस्ट्रार के तौर पर भी पीआरएन पिल्लई ने सुदीर्घ सेवा दी है। भिलाई मलयाला ग्रंथशाला के प्रेसीडेंट एमएस रघु कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार नई दिल्ली में ही किया जा रहा है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button