बिहार

दो पत्नियों ने दावा ठोका तो यूं हुआ फैसला, यूपी-बिहार की जंग में कैसे दांव पर लगा पति

पटना
दो राज्य, दो पत्नी और एक पति। अपने पति को पाने के लिए दोनों ही बीवियों के बीच घमासान और फिर यह लड़ाई थाने तक चली आई। बेहद ही दिलचस्प यह मामला बिहार के नालंदा जिले का है। एक बार तो जिले की पुलिस भी दो पत्नियों की इस लड़ाई को सुनकर हैरान रह गई। दरअसल जिले के परवलपुर थाने में दो महिलाएं पहुंची और दोनों ही महिलाएं एक शख्स को अपना पति बता उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गईं। एक महिला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली थी और दूसरी महिला बिहार के नालंदा जिले की थी। दो राज्यों की महिलाओं की इस जंग में पति दाव पर लगा था और थाने में गहमागहमी का माहौल काफी देर तक बना रहा। बता दें कि दोनों महिलाओ के बच्चे भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नालंद के मई गांव के रहने वाले उमेश पाल की पहली शादी उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली उषा से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। उषा ने बताया कि शादी के बाद उसे ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे लिहाजा वो करीब पांच साल पहले अपने पति को छोड़ मायके चली गई थी। लेकिन इसके बाद उमेश ने दूसरी शादी रचा ली। उमेश की दूसरी पत्नी का नाम प्रमिला है। प्रमिला का पहला पति उसे छोड़ चुका था और उमेश, प्रमिला का दूसरा पति है।

प्रमिला ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'वो मेरा पहले पति था। लेकिन मैं उससे कुछ लेती नहीं थी। मैं खुद मेहनत-मजदूरी कर अपना खर्च चलाती थी। लेकिन अब उमेश से शादी कर ली है और पिछले करीब डेढ़ साल से साथ रह रहे हैं। लेकिन अब उषा कह रही है कि वो मेरे पति को लेकर चली जाएगी तो आखिर मैं क्यों ले जाने दूंगी। उसने (उषा)ने पांच साल से अपने बच्चे या फिर पति को क्यों नहीं खोजा।' इधऱ थाने में पहुंची उषा ने कहा, 'मैं इटावा की रहने वाली हूं। है। उमेश से मेरी शादी हुई थी। लेकिन मुझसे मारपीट किया जाता था इसलिए मैं अलग रहती थी। लेकिन अभी मेरे पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरेज कर लिया है। हम यह चाहते हैं कि मेरे पति और मेरे बच्चे मेरे पास रहे।'

क्या है पति की इच्छा
इधर दो पत्नियों की जंग में उलझे पति ने अपनी इच्छा भी मीडिया के सामने जाहिर की है। उमेश पाल ने बताया कि उषा से पहले उनकी शादी हुई थीं। लेकिन जब पत्नी से लड़ाई होने लगी तो पंचायत बुलाई गई और फिर वहां वो किसी दूसरे लड़के के साथ हाथ पकड़ कर चली गई। उमेश ने कहा, 'जब वो चली गई तो जेवर भी साथ ले गई। मेरी तो इज्जत चली गई।' पति ने कहा कि अब वो प्रमिला के साथ रहने चाहते हैं। बताया जा रहा है कि पति के इस फैसले के बाद उषा वहां से चली गई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button