मध्यप्रदेश

प्रदेश के बाँधों और जलाशयों में सामान्य जल-भराव की स्थिति : जल-संसाधन मंत्री सिलावट

भोपाल

जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया है कि विगत वर्ष की तुलना में प्रदेश के बाँधों और जलाशयों में जल-भराव की स्थिति सामान्य है एवं पूर्व वर्ष के लगभग बराबर है। प्रदेश में इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा की स्थिति थी, परंतु पिछले कुछ दिनों में निरंतर बारिश के उपरांत स्थिति सामान्य हो गई है। प्रदेश में इस वर्षा ऋतु में आज दिनांक तक 903.20 मि. मी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष यह 909.80 मि. मी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिनों उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर उनसे प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना की थी।

मंत्री सिलावट ने बताया कि प्रदेश के 52 प्रमुख बाँधों और जलाशयों में से 6 में शत-प्रतिशत, 29 में 75 से 100 प्रतिशत, 10 में 50 से 75 प्रतिशत तथा 7 में 50 प्रतिशत से कम जल-भराव हुआ है। बरगी, बारना, बिलगाँव, देजला, इंदिरा सागर, तवा, गाँधी सागर, टिल्लर, बान सुजारा, पगरा, राजघाट, आवदा, कोटवाल, पेंच, थनवार, संजय सरोवर, धोलावड़, माही, पारसदोह बाँध/जलाशयों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक जल-भराव हो चुका है। बारह बाँधों बरगी (3 गेट), इंदिरा सागर (20), ओंकारेश्वर (22), गाँधी सागर (10), बान सुजारा (01), पगरा (01), पवई (01), पेंच (02), धोलावड़ (02), माही मेजर (02) और माही सब्सिडरी (01) और पारसदोह (01 गेट) के गेट खोले गये हैं।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button