देश

डाउनलोड कर सकते हैं वर्चुअल आधार: यह सभी जगह होता है मान्य, डाउनलोड करने की प्रोसेस

आधार हमारे देश में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई बार हम इसके खोने या खराब होने के डर के कारण इसे अपने साथ नहीं रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी वर्चुअल कॉपी (PDF फाइल) भी डाउनलोड कर सकते हो। इसके लिए आपको कोई शुल्क भी नहीं देना होता और यह सभी जगह मान्य भी है। हम आपको इसे डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

खराब होने पर बनवा सकते हैं नया आधार
अगर आपका आधार कार्ड वहीं गुम हो गया है या पुराना आधार कार्ड खराब तो गया है तो आप आसानी से घर बैठे ही नया आधार कार्ड मंगवा सकते हैं। इतना ही नहीं आप PVC आधार कार्ड भी मंगवा सकते हैं। पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स को PVC कार्ड के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है।

ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं नया कार्ड
अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते तो आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

Related Articles

देना होता है 50 रुपए का चार्ज
नया PVC कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपए का फीस देना होगा। इस कार्ड में सिक्योर QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट, कार्ड जारी करने और प्रिंट करने की तारीख और अन्य जानकारियां होती हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button