छत्तीसगढ़

आवापल्ली छात्रावास में छात्रा को मारने का वीडियो वायरल, अधीक्षक निलंबित

बीजापुर

प्री मैट्रीक बालक छात्रावास आवापल्ली में छात्रा को मारने के घटना संबंधी विडियों वायरल होने पर बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास केएस मशराम को दिए। कलेक्टर के निदेर्शानुसार सहायक आयुक्त ने छात्रावास अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं मंडल संयोजक को घटना के संदर्भ में कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

सहायक आयुक्त द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को दोपहर के दरम्यान 19 वर्षीय छात्रा ग्राम आवापल्ली ने अपने 12वीं कक्षा के अंकसूची लेने प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास आवापल्ली वि.ख उसूर में निवासरत छात्र जो कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत है, के पास छात्रावास में आई हुई थी। वीडियो रिकार्ड के अनुसार छात्रा के द्वारा अंकसूची की मांग छात्र से की जा रही थी, इस दौरान दोनों में विवाद हुआ। छात्र के द्वारा छात्रा के पेट में लात मारना प्रदर्शित हुआ है, यह वीडियो व्हाटसअप के माध्यम से संज्ञान में आया था। प्रात: घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। संस्था के अधीक्षक एवं संस्था के 4 छात्रों को बयान लिया गया है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button