बिहार

बिहार-मुजफ्फरपुर में हथियारबंद बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा और दो फरार

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े हथियार लेकरपहुंचे बाइक सवार लुटेरों ने सीएसपी केंद्र को लूटने का प्रयास पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लुटेरों को देख चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर डाली। हालांकि मौका लगते देख ग्रामीणों ने सूझबूझ से एक लूटेरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर डाली।

वहीं बाइक पर सवार दो लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुढ़नी थाने की पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया है और लुटेरे के पास से एक हथियार बरामद किया है। मामले की जानकारी कुढ़नी थाने के SHO रवि प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया है कि अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरे CSP को लूटने पहुंचे थे। ग्रामीणों के द्वारा एक लुटेरे को पकड़कर उसकी पिटाई की गई है, जबकि दो लुटेरे भागने में कामयाब हो गया है। इस दौरान पुलिस ने हथियार और खोखा बरामद कर लिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button