फिल्म जगतमुंबई

विक्रम वेधा का पहला गाना Alcoholia हुआ रिलीज…

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम – वेधा लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को खूब पंसद आया है। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना Alcoholia रिलीज किया है। गाने में ऋतिक जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में ऋतिक के मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Alcoholia गाने में एक बार के अंदर का सेट दिखाया गया है जिसमें ऋतिक विशाल और शेखर की धुन पर नाच रहे हैं। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। विशाल – शेखर, अनन्या चक्रवर्ती ने गाने को गाया है। ये गाना एक डांस पेपी नंबर है। इस गाने को गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफर किया है। ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, आज मौसम Alcoholia हो गया है।

तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है विक्रम वेधा

ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के बेस्ट डांसर में से एक हैं। उनकी आखिरी फिल्म वॉर 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का गाना ‘घुंघुरू टूट’ गए काफी पॉपुलर हुआ था। फैंस ऋतिक की फिल्म विक्रम वेधा को लेकर भी काफी एक्साइटेड है। फिल्म में ऋतिक खूंखार गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर -गायत्री ने किया है। विक्रम वेधा तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button