राजनीति

वीणा सिंह भोपाल में मां सरोज सिंह के नाम पर नेताओं को एक मंच पर ला रही

भोपाल 

सीधी लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुकी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की बेटी वीणा सिंह भोपाल में अपनी मां सरोज सिंह के नाम पर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को एक मंच पर ला रही है। हालांकि इसमें विंध्य क्षेत्र से जुड़े  कांग्रेस के एक दिग्गज नेता के शामिल होने पर संशय बना हुआ है।

इस आयोजन में वीणा सिंह के साथ ही उनके मामा डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन सरोज सिंह द्वारा बघेली भाषा में उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मुहावरों से जुड़ा हुआ है। आयोजन वैसे तो अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से  किया जाएगा। इस ट्रस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सरोज सिंह के भाई डॉ, राजेंद्र कुमार सिंह के अलावा सैम वर्मा , मोहसिना किदवई और वीणा सिंह हैं। भोपाल में 12 अगस्त को यह आयोजन होना हैं,जिसमें एक किताब का विमोचन होगा।

Related Articles

यह किताब स्वर्गीय सरोज सिंह को श्रद्धाजंलि स्वरूप प्रकाशित करवाई गई है। इस किताब में सरोज सिंह द्वारा बघेली भाषा में इस्तेमाल किए जाने वाले मुहावरों और कहावतों पर आधारित बताई जाती है। इस आयोजन के लिए भोपाल से लेकर विंध्य तक आमंत्रण भेजा गया है। खासबात यह है कि इस आमंत्रण में वीणा सिंह के भाई एवं कांग्रेस के नेता अजय सिंह का नाम नहीं हैं। बुंदेली मुहावरों और कहावतों पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन कमलनाथ के हाथों करवाया जाएगा। जिसमें बाकी के नेता भी शिरकत करेंगे। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button