धर्म

वास्तु: घर के आगे किस दिशा में शुभ होती है सड़क

वास्तु के अनुसार, घर बनाते समय मुख्यद्वार की दिशा के साथ घर के आगे जाती हुई सड़क दिशा का भी बहुत महत्व होता है। घर के आगे की सड़क जीवन में खुशियां और परेशानियां दोनों ला सकता है। इसलिए गृह निर्माण से पहले मकान के सामने जा रही सड़क की दिशा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। मान्यता है कि जैसे सही दिशा में मेहनत करने से सफलता की प्राप्ति होती है। वैसे ही वास्तु में घर के विभिन्नन दिशाओं की ओर जाने वाले रास्ते भी सुख-समृद्धि और कष्टों का कारण बन सकते हैं।

घर के आगे की सड़क की दिशा
मान्यता है कि यदि घर के सिर्फ उत्तर से उत्तर पूर्व की ओर से ही सड़के जाते हैं, तो यह व्यक्ति को जीवन में खूब मान-सम्मान दिलाती हैं। महिलाओं के लिए घर से निकलने वाली सड़कों की यह दिशा अति शुभ मानी जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

  • यह घर से सिर्फ पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा में सड़क निकलती हैं, तो यह भी सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है।
  • घर के पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर निकलने वाली सड़के भी शुभ फलदायी मानी जाती हैं। यह लीडर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
  • वास्तु के अनुसार, यदि घर से सिर्फ दक्षिण से दक्षिण-पूर्व की ओर सड़क निकलती हो, तो यह दिशा भी कल्याणकारी मानी जाती है।
  • वास्तु में घर से सिर्फ उत्तर से उत्तर-पूर्व की ओर निकलने वाली सड़के अच्छी नहीं मानी जाती है। यह आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती है।
  • घर से सिर्फ पूर्व से दक्षिण पूर्व की ओर जाती हुई सड़के भी शुभ नहीं मानी जाती है। मान्यता है कि यह धन में कमी लाती हैं।
  • वास्तु में घर से दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण की ओर निकलती हुई सड़के अच्छी नहीं मानी जाती हैं।
  • इसके अलावा घर से दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम की ओर निकलती हुई सड़के भी शुभ नहीं मानी जाती हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button