छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज व कल रहेंगे बस्तर संभाग के प्रवास पर

जगदलपुर

भाजपा के केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 8 व 9 जून को बस्तर संभाग के प्रवास पर रहेंगे। वे गुरुवार 09 जून को जगदलपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह दंतेवाड़ा, कांकेर और केशकाल भी जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को कांकेर में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। वे कांकेर में ही रात्रि विश्राम करेंगे, 9 जून को सुबह 10.30 बजे वे केशकाल में आकाश मेहता के निवास पर जाएंगे। वहां से दोपहर 12 बजे रवाना होकर केंद्रीय मंत्री सिंह जगदलपुर आएंगे। जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाउन हाल क्लब मैदान पर दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। शाम को वे यहां जिला भाजपा कार्यालय में संभाग व जिला स्तर के पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे।

Related Articles

जगदलपुर में रात्रि विश्राम के बाद मंत्री गिरिराज सिंह 9 जून को सुबह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद वे जिला प्रशासन के अपने विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक मंत्री श्री सिंह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों की बैठक में शामिल होंगे। लंच के बाद वे दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित एजुकेशन हब का जायजा लेंगे। शाम को वे जगदलपुर लौट आएंगे। यहां शाम 4.30 बजे मंत्री गिरिराज सिंह जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। रात 7.30 बजे वे सद्भावना भवन बस्तर पहुंचेंगे, जहां बस्तर क्षेत्र के नेताओं और वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से चर्चा उपरांत गिरिराज सिंह कांकेर जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जून को सुबह रायपुर पहुंचकर वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button