Breaking Newsमध्यप्रदेश

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जून को बड़ा बाजार में शहर के विकास कार्यों की सौगात देंगे

 सीहोर

 केन्द्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 7 जून को बड़ा बाजार में शहर के विकास कार्यों की सौगात देंगे। शहर में 51 करोड़ रुपये के कार्यों से अनेक समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए विगत ढाई वर्षों के कार्यकाल में करीब 150 करोड़ रुपये के विकास कार्य करने वाली नगर पालिका के समस्त पार्षदों ने आगामी दिनों में 51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के भूमि पूजन के लिए राजधानी भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। कृषि मंत्री चौहान ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर और पार्षदों के आग्रह को स्वीकार कर लिया। इसके चलते अब आगामी 7 जून को क्षेत्र के जनप्रिय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौहान शहर के बड़ा बाजार में 51 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे और उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि 51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में सीवेज, डामरीकरण, कायाकल्प योजना के तहत नगर की सड़कों का सुधार, स्विमिंग पूल, जिम और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का निर्माण आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शहर में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। वर्तमान में शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अमृत-2 मिशन के तहत बनने वाली आधा दर्जन से अधिक पानी की टंकियों और करीब 105 किमी लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछने के बाद आगामी 20 वर्षों तक क्षेत्रवासियों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई मिल सकेगी।

ज्ञात हो कि शहर में पेयजल की समस्या के कारण विशेषकर गर्मी के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइन न होने से वहां पानी पहुंच ही नहीं पाता।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button