मध्यप्रदेश

यूनिसेफ की भारतीय इकाई ने अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने सराहा है। यूनिसेफ की भारतीय इकाई ने अपने एक्स हैंडल पर की गई पोस्ट में मुख्यमंत्री द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सैनिटेशन एवं हाईजीन योजना को एक अनूठी पहल बताया और इसकी प्रशंसा की है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सैनिटेशन एवं हाईजीन योजना में 19 लाख छात्राओं के खाते में 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि अंतरित की थी। योजना में कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को माहवारी के दौरान सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए यह राशि अंतरित की गई थी। इस योजना में विद्यालयों और महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है।

यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रही है। यहां पर यह बता दें कि यूनिसेफ की भारतीय इकाई भी भारत सरकार के साथ मिलकर स्कूल हाईजीन और मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button