बिहार

NH-80 पर दर्दनाक हादसा: घने कोहरे में XUV-पिकअप की टक्कर, एक की मौत, दो घायल

भागलपुर

बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-80 पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। वहीं इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयपुर के पास की है। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार के रुप में हुई है। वहीं घायलों में राहुल कुमार के दो दोस्त नवनीत और ऋतुराज शामिल है। मंगलवार देर रात 1 बजे के करीब राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ सुल्तानगंज से मुंगेर की ओर जा रहा था। रात में कोहरे की वजह से विजीबिलटी कम थी जिस कारण सामने से आ रही एक पिकअप वैन के साथ कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहुल के दोनों दोस्त नवनीत और ऋतुराज बुरी तरह से घायल हो गए।

Related Articles

इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के घर में हाहाकार मच गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button