फिल्म जगत

टाइटल ट्रैक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आखिरकार रिलीज

मुंबई

शाहिद कपूर  और कृति सेनन  स्टारर आगामी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’का मोस्ट अवेटिड टाइटल ट्रैक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आखिरकार रिलीज हो गया है. यह गाना कृति सेनन और शाहिद कपूर के बीच की शानदार कैमिस्ट्री को दिखाता है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है.

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के ट्रेलर और दूसरे गानों को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. शाहिद कपूर और कृति सेनन दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के टाइटल ट्रैक को शेयर किया है. दोनों ने इस गाने को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया. हम इसे बहुत लंबे समय से कह रहे हैं… अब आपके लिए इसे गाने का समय आ गया है. इस गाने की बीट काफी आकर्षक हैं. शाहिद कपूर और कृति सेनन ने गाने में कुछ अनोखे डांस मूव्स दिखाए हैं, जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस गाने को राघव, तनिष्क बागची और असीस कौर ने गाया है. इस गाने को लिखा भी तनिष्क बागची ने ही है. फैन्स इस गाने से काफी खुश नजर आ रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. इस गाने में दशक पुराने गानों की वाइब भी महसूस की जा सकती है. गाने का हुक स्टेप भी फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैन्स को काफी ज्यादा पसंद भी आया है. फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत शाहिद कपूर और कृति सेनन के रोमांटिक सीन से होती है.

दोनों एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, अगले सीन में शाहिद उन्हें अपने परिवार से मिलवाते नजर आते हैं. अब तक शाहिद नहीं जानते हैं कि कृति एक रोबोट है और उसके नाम ‘सिफरा’ का मतलब क्या है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, हम देखते हैं कि कृति सेनन ने शाहिद के परिवार के साथ कितनी अच्छी तरह से तालमेल बिठा लिया है. फिर एक दिन कृति सेनन लेटी रह जाती हैं और उठाने पर नहीं उठती हैं. फिल्म में शाहिद की चाची बनी डिंपल कपाड़िया ने उन्हें बताती है कि कृति सेनन यानी रोबोट सिफरा की बैटरी खत्म हो गई है और वह चार्जिंग मोड में हैं. शाहिद यह जानकर हैरान रह जाते हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button