मध्यप्रदेश

इंदौर से ग्वालियर जा रही बस का टायर फटा, पुल से नीचे गिरी बस, 8 घायल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र पर FIR

शिवपुरी

शिवपुरी के सुभाषपुरा इलाके में स्लीपर कोच बस भेंसौरा पुल से नीचे गिर गई। मंगलवार सुबह 7 बजे हुए हादसे में घायल 7 से 8 यात्रियों को मोहना और ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। अशेका टैवल्स की बस (MP13P5052) इंदौर से ग्वालियर जा रही थी।

हादसे का कारण बस का टायर फटना बताया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुभाषपुरा थाना पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से मोहना सहित ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक अशोका ट्रेवल्स की बस (MP13P5052) इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। तभी सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर आज मंगलवार की सुबह 7 बजे बस का टायर फट गया। जिससे बस बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। बस के पलट जाने के बाद सवारियों में चींख पुकार मच गई थी।

बस हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची सुभाषपुरा पुलिस ने बस में फंसे सभी घायलों को बस से निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के जरिए मोहना सहित ग्वालियर के अस्पताल के लिए रेफर किया।

सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि बस में सवार करीब सात से आठ लोग घायल हुए है। शेष सभी सवारियों को मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button