मध्यप्रदेश

सिवनी में करंट लगाकर किया बाघ का शिकार,जंगल में मिला शव

सिवनी

सिवनी में शिकारी करंट लगाकर वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। जंगल में 11 केवी बिजली लाइन से फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक वयस्क नर बाघ की मौत हो गई। वन अमले ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

मामला दक्षिण सामान्य वनमंडल के रूखड वन परिक्षेत्र की दरासी बीट के बरकमपाठ गांव का है। वन अमला को गश्ती के दौरान चौपर नाला से लगे जंगल व खेत की सीमा पर बाघ का शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंचकर डॉक्टर अखिलेश मिश्रा ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया।

Related Articles

करंट लगाकर किया शिकार

वन परिक्षेत्र रूखड़ के रेंजर दानिस उइके ने बताया कि घटनास्थल पर 11 केवी बिजली लाइन से करंट फैलाने के साक्ष्य मिले हैं। खेत से लगी जंगल की सीमा तक खूटी लगाकर वन्यप्राणी का शिकार करंट फैला किया गया। अधिकारियों की टीम ने मौके से खूटियां भी जब्त की हैं। डाग स्क्वायड टीम घटनास्थल के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चला रही है। बाघ के शव में सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं। मृत बाघ करीब 8 साल का वयस्क नर है, जिसका क्षेत्र में मूवमेंट था।

हिरासत में एक संदिग्ध

इस मामले में वन अमले ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वन अमला पूछताछ कर मामले में छानबीन कर रहा है। वहीं पकड़े गए नागेश्वर कमरे ने बताया कि जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट बिछाया था।

ये रहे मौजूद

एनटीसीए की गाइड लाइन के तहत बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को जला दिया है। इस दौरान पेंच टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर जे देवाप्रसाद, एसडीओ आशीष पांडे, केवलारी एसडीओ बरकड़े, रूखड़ रेंजर दानसी उइके सहित अन्य वन अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button