बिहार

झारखंड के सिंहभूम में मिट्टी धंसने से तीन महिलाएं जिंदा दफन हुईं

सिंहभूम.

झारखंड के सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी धंसने से तीन महिलाएं जिंदा दफन हो गईं। हादसे में पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने बताया कि सिंहभूम जिले के बहारागोरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मटियाना गांव में पीड़ित महिलाएं घर में पुताई के लिए मिट्टी खोद रहीं थी। उसी दौरान मिट्टी भरभराकर उन पर गिर गई, जिससे महिलाएं मिट्टी में दब गईं।

इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गईं। हादसे में घायल हुए पांच अन्य लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने घायलों को शिफ्ट करने के लिए आर्थिक मदद दी। विधायक ने कहा कि वह इस मामले को राज्य के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने उठाएंगे और उनसे अपील करेंगे कि पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button