मध्यप्रदेश

गर्भवती महिला से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

 मुरैना

मुरैना के अंबाह में पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर समझौते के लिए गई महिला के साथ गैंगरेप हुआ। आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। महिला को 80% से ज्यादा झुलसी हालत में अंबाह सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से ग्वालियर के जेएएच रेफर किया गया।

. पुलिस ने बताया कि मुरैना में 34 साल की एक गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़िता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 80 फीसदी तक जल चुकी  है. पीड़िता का ग्वालियर में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में हुई.

अंबाह पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पीड़िता एक महिला के साथ समझौता करने के लिए गांव गई थी. जिस महिला से समझौता होना था उसने पीड़िता के पति पर रेप का आरोप लगाया था.

इसी दौरान महिला के घर में मौजूद तीन लोगों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था. अधिकारी ने बताया कि बाद में तीनों और आरोपी महिलाओं ने उस पर ज्वलनशील तेल डाला और आग लगा दी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिला है जिसमें वाहन में अस्पताल ले जाई जा रही पीड़िता यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर आरोपी महिला और पुरुषों ने उसे आग लगा दी.

इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने कहा, पीड़िता का पति, जो बलात्कार मामले में जमानत पर है, उसने पुलिस को वीडियो सौंप दिया है. हालांकि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button