बिहार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में बिजली गिरने से तीन की मौत

रांची.

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसका बेटा भी शामिल है। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह गांव में घटी। बुधवार की शाम को ये सभी खेतों में मवेशी चरा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि सभी लोग एक तिरपाल के नीचे आराम कर रहे थे और उसी पर बिजली गिरी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला, उसका 10 वर्षीय बेटा और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। अन्य तीन का अस्पताल में इलाज जारी है। उनमें से एक की हालत गंभीर है। ईचागढ़ निर्वाचन क्षेत्र की स्थानीय झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सबिता महतो ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और डॉक्टरों से घायलों का उचित इलाज करने को कहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button