महाराष्ट्रमुंबई

सीएम शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार…

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, आरोपी के बारे में उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सुरक्षा के सभी पहलुओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। 

एक दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया था। आरोपी का दावा था कि लोनावला के एक होटल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हत्या की साजिश रची गई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 

अधिकारियों की जांच में पता चला है कि पुलिस को फोन करने वाला व्यक्ति अविनाश वाघमारे नशे में था और उसने होटल के मालिक को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया। इससे पहले रविवार को शिंदे की जान को खतरा होने संबंधी विशिष्ट सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। 

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button