देश

बिहार में 7 और 8 अप्रैल को मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के बन रहे आसार

नई दिल्ली

अप्रैल का पहला सप्ताह चल रहा है और कई राज्यों में पारा हाई है। बुधवार को भी कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD की ताजा भविष्यवाणी कुछ राहत के संकेत दे रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस सप्ताह के अंत से कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

IMD की तरफ से गुरुवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 से 9 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकता है। साथ ही कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल, माहे में 6 से 10 अप्रैल के बीच बारिश के आसार हैं। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम में 7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है।

Related Articles

केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में सात अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने का अनुमान है। पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हस्सिों में अगले तीन दिनों के दौरान लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चार से छह अप्रैल के दौरान ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, चार और पांच अप्रैल को छत्तीसगढ़ तथा पांच एवं छह अप्रैल को विदर्भ में रात गर्म रहने का अनुमान जताया गया है।

अरुणाचल प्रदेश में चार से सात अप्रैल तक भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। असम और मेघालय में पांच अप्रैल को भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 'अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट गरज और बिजली के साथ काफी व्यापक से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।'

6 से 9 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, बिहार में 7 और 8 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button