देश

कल से अगले छह दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने वाली है

नई दिल्ली
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के लिए आखिरकार वह समय आ ही गया, जब मौसम का मिजाज बड़े स्तर पर बदल रहा है। दरअसल, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कल से अगले छह दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इतना ही नहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 19-22 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार में 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में ओलावृष्टि रिकॉर्ड की गई। हरियाणा में कुछ जगह पर शीतलहर भी चली।

मौसम विभाग ने बताया है कि विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज यानी कि शुक्रवार को आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड में 16 और 17 फरवरी को बारिश होगी। वहीं, नॉर्थईस्ट के राज्यों में 21-24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र- जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17-22 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 फरवरी को बहुत ज्यादा तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

जम्मू डिविजन में 18 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी, उत्तराखंड में 18-20 फरवरी के बीच ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पंजाब, हिरयाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 19-21 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-22 फरवरी, पूर्वी यूपी और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20-22 पुवरी, उत्तरी राजस्थान में 29-20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश भी होगी।  इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में 19-20 फरवरी को ओले भी गिरेंगे।  

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button