बिहार

INDIA गठबंधन की पूरे देश में लहर है, CM चंपई ने कहा- सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन जीत दर्ज करेगी

रांची
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन इंडिया गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी जनसभा को संबोधित करने आज धनबाद पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पूरे देश में लहर है।

चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगी। कल हुई बीजेपी की रैली और रोड जाम पर सीएम ने कहा कि जिनके पास कोई मुद्दा नहीं हो वह रोड जाम कर भीड़ दिखाने की कोशिश करता है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा झारखंड के सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और धनबाद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button