देश

एंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ कर्नाटक में FIR, हिंदू-मुस्लिम से जुड़ा है मामला

 बेंगलुरु

पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR दर्ज की है। चौधरी पर आरोप हैं कि उन्होंने न्यूज चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान 'सांप्रदायिक सद्भावना' के खिलाफ साजिश रचने का काम किया है। समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने के आरोप में चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानी IPC की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कर्नाटक अल्पसंख्यक विकास निगम के एक अधिकारी ने चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी आरोप लगाए जा रहे हैं कि न्यूज चैनल आज तक पर एक शो को होस्ट कर रहे पत्रकार कमर्शियल व्हीकल सब्सिडी स्कीम पर बात कर रहे थे। FIR के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि कर्नाटक में सब्सिडी सिर्फ अल्पसंख्यकों को मिल रही है और हिंदुओं को नहीं।

Related Articles

राजधानी बेंगलुरु के शेषाद्रिपुरम पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, FIR में कहा गया है, 'शो में दावा किया गया कि स्कीम में गरीब हिंदुओं के साथ राज्य में अन्याय हुआ है।' इस मामले में चौधरी प्रथम आरोपी हैं। वहीं, पुलिस ने आज तक के मुख्य संपादक और आयोजक को भी आरोपी बनाया है।

भाजपा का विरोध
इधर, एंकर चौधरी के खिलाफ FIR की भारतीय जनता पार्टी से सांसद तेजस्वी सूर्या ने आलोचना की है। उन्होंने सरकारी योजनाओं पर सवाल पूछने पर पत्रकारों को निशाना बनाए जाने के आरोप कर्नाटक सरकार पर लगाए हैं। साथ ही भाजपा सांसद का कहना है कि यह प्रेस की आजादी पर भी सीधा हमला है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button