छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरपंचों पर FIR: पुलिसकर्मियों से हुई धक्कामुक्की…

बिलासपुर। कलेक्टोरेट का गेट कूदकर हंगामा करने वाले सरपंचों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष और ग्राम पंचायत मुरु के सरपंच के खिलाफ फर्जी शिकायत पर जांच करने के विरोध में सरपंचों ने गुरुवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो धक्कामुक्की और झूमाझटकी करते हुए कलेक्टोरेट के अंदर घुस गए थे।अब पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ FIR की है। इधर, केस दर्ज होने के बाद सरपंच संघ के फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर सरपंच संघ ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोला था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तब वे गेट कूदकर वे कलेक्टोरेट के अंदर घुस गए थे और वहां जमकर हंगामा मचाने लगे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद SSP पारुल माथुर और जिला प्रशासन के अफसरों ने उन्हें समझाइश दी और मुरु के सरपंच और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के खिलाफ फर्जी शिकायत पर झूठे तथ्य सामने आने पर कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिलाया। इधर, उनका प्रदर्शन खत्म होने के दूसरे दिन सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है, जिसमें आदित्य उपाध्याय, राम निवास राठौर, मोतीलाल पटेल, निर्मल दिवाकर, भारत दास मानिकपुरी, लक्ष्मीकांत जायसवाल, रमाकांत राठौर, संदीप मिश्रा एवं अन्य प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट के प्यून ने दर्ज कराई FIR
सरपंच संघ के पदाधिकारी और सदस्यों के हंगामा मचाने और धक्कामुक्की करते हु विरोध प्रदर्शन के बाद इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट के चपरासी की तरफ से थाने में शिकायत की गई है, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 147, 186, 341 के तहत केस दर्ज किया है।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- अब फिर होगा आंदोलन
इधर, सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने कहा कि शासन के दबाव में प्रशासन लगातार सरपंच संघ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। पहले फर्जी शिकायत पर उनके (आदित्य उपाध्याय) के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई। जबकि, ग्रामीणों ने उनकी कोई शिकायत ही नहीं की है। इस झूठी कार्रवाई की खिलाफत करने और कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करने पर एक तरफ अफसरों ने उन्हें समझाइश देकर निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिलाया। वहीं, दूसरी तरफ उल्टा उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरह से कार्रवाई करेगी तो संघ की ओर से फिर से विरोध-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button