राजनीति

सत्ताधारी दल खतरनाक खेल खेल रहे, विपक्षी दलों के खाते फ्रिज कर दिए, इसके दूरगामी परिणाम होंगे : कांग्रेस संसदीय दल

नई दिल्ली
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि सत्ताधारी दल खतरनाक खेल खेल रहे हैं. विपक्षी दलों के खाते फ्रिज कर दिए गए हैं. इसके दूरगामी परिणाम होंगे. इस तरह कैसे चुनावी निष्पक्ष हो पाएंगे. बीजेपी ने चुनावी बॉन्ड से खजाना भरा। राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विशेष सयुंक्त संवाददाता सम्मेलन में आज कहा कि पार्टी के बैंक खाते आयकर नहीं देंगे का आरोप लगाकर सील किए गए हैं और अब पार्टी अपने खाते में जमा 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल भी नहीं कर सकती है। ऐसे हालात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करना भी कठिन हो गया है। पार्टी पर यह करवाई 05 साल तथा 35 साल पुराने मामले में की जा रही है। प्रमुख विपक्षी दल को चुनाव के समय इस तरह आर्थिक रूप से पंगु बनाना लोकतंत्र के घातक है।

खडगे ने कहा ‘‘लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दलों के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा उस स्कीम के तहत भाजपा ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।'' उन्होंने कहा ‘‘एक तरफ ‘इलेक्टोरल बॉन्ड' का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोटर् ने असंवैधानिक करार दिया है। जैसा कि सभी जानते हैं, चुनावी बांड से भाजपा को भारी और बड़े पैमाने पर फायदा हुआ है। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं।''

Related Articles

माकन बोले- हमारे अकाउंट का पैसा जबरन छीना जा रहा है
कांग्रेस नेता अजय माकन बोले- हमारे पास जो मुद्दा है वह बहुत गंभीर है। इससे न सिर्फ कांग्रेस पर असर पड़ा है, बल्कि लोकतंत्र भी खतरे में है। हमारे अकाउंट का पैसा जबरन छीना जा रहा है। इन हालात में हम अपनी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि चुनाव में प्रचार कर सकें। इलेक्टोरल बॉन्ड ने सिर्फ BJP को ही सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है। ये जनता की लड़ाई है, आप हमें सपोर्ट नहीं करेंगे तो न लोकतंत्र जिंदा रहेगा, न आप न हम।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button