छत्तीसगढ़

कत्ल की गुत्थी सुलझी: महिला को लकड़ी चुराने से मना किया, फिर हत्या की

भाटापारा। ग्राम खोखली में महिला के कत्ल की गुत्थी को ग्रामीण थाना पुलिस ने सुलझाते हुए इस हत्याकांड के आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह हत्या लकड़ी चुराने को लेकर की गई थी। हालांकि आरोपी ने इस मामले को दुष्कर्म और लूट का रूप देने का प्रयास किया था। 4 दिनो तक तक 50 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ पाई।

पुलिस ने उससे लूटे गए जेवरात बरामद भी किए हैं। खोखली निवासी महिला धनमई बाई की लाश 27 अक्टूबर को गंगा बिशन बाड़ी के पास मिली थी। रिपोर्ट महिला के बेटे प्रार्थी मणिराज साहू पिता स्व महेश साहू (25) ग्राम खोखली ने लिखाई थी। जिसमें बताया था कि उसकी मां 25 अक्टूबर को घर से शौच के लिए मैदान तरफ निकली थी जो वापस नहीं लौटी। 27 अक्टूबर को उसकी लाश मिली। अपराध दर्ज होने के बाद जांच की गई।

मृतका को अंतिम बार देखे जाने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका ने उसके लीज में लिए बाड़ी की लकड़ी चुरा रही थी। मना करने पर उसने गाली दी। उसने गुस्से में आकर हाथ मुक्का से मारपीट कर गले को उसके पहनी हुई साड़ी से दबाकर हत्या दी। पहने जेवरात को निकाल लिया ताकि लूट का भी मामला लगे।

जांच में थाना प्रभारी विनोद कुमार मंडावी साइबर सेल प्रभारी रोशन सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक संजीव राजपूत, प्रधान आरक्षक नवीन कुर्रे, प्रधान आरक्षक अरशद खान, आरक्षक द्वारिका साहू, अंजोर सिंह माझी, सूरज राजपूत, मोहन मेश्राम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button