मध्यप्रदेश

सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने को लेकर तू तू- मैं मैं से शुरू विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील, तीन घायल

जबलपुर

शहर के रद्दी चौकी इलाके में बीती रात सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने को लेकर भारी विवाद हो गया। तू तू- मैं मैं से शुरू विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। चाकू से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल बीती रात रद्दी चौकी इलाके में एक नाले के पास सार्वजनिक जगह पर पेशाब कर रहे हैं एक युवक को कुछ लोगों ने पहले वहां पेशाब करने से रोका लेकिन जब मना करने पर भी युवक नहीं माना तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने यूवक से गाली गलौज करना शुरू कर दी और देखते ही देखते उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब युवक को बचाने दो अन्य लोग आए तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

Related Articles

करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी ने मिलकर तीनों युवकों के नाक, मुंह और शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर गोहलपुर थाना पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button