मध्यप्रदेश

थाना बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा 5000/- रुपये के ईनामी आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक , टीकमगढ श्री रोहित काशवानी द्वारा फरारी, ईनामी, स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में   
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं  SDOP टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन  में

थाना बल्देवगढ़ के अपराध क्रमांक 97/2023 के आरोपी मिथुन रजक निवासी ग्राम गुखरई आरोपी उक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक  टीकमगढ के द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मामले के फरार आरोपी मिथुन रजक को आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ निरीक्षक मनोज सोनी, उप निरीक्षक मनोज यादव, उप निरीक्षक मयंक नगायच, प्रधान आरक्षक रहमान, आरक्षक नरेंद्र जाट, आरक्षक भागीरथ लोधी, अनुज शिखर  की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button