विदेश

ताइवान ने दक्षिण चीन सागर पर फिलीपींस-वियतनाम के दावों को किया खारिज

ताइपे.

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र में विस्तारित महाद्वीपीय शेल्फ पर फिलीपींस और वियतनाम के दावों को खारिज कर दिया है। इससे दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों की कार्रवाईयां ताइवान की संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय और समुद्री कानूनों का उल्लंघन करती हैं।

ताइवानी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'दोनों देशों द्वारा किए गए दावे 'अस्वीकार्य' हैं और दक्षिण चीन सागर में अपने द्वीपों पर रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान) के संप्रभु अधिकारों पर जोर दिया। हालांकि, ताइवान ने यह भी कहा कि ताइवान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ 'परामर्श के आधार पर' दक्षिण चीन सागर से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए तैयार है।

वियतनाम और फिलीपींस ने किया था दावा
वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में महाद्वीपीय शेल्फ की सीमाओं पर अपना दावा जताया। जिसके बाद ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर वियतनाम के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। एक महीने पहले फिलीपीं ने भी इस तरह का दावा किया था। वियतनाम और फिलीपींस अपने तटों से 200 समुद्री मील तक महाद्वीपीय शेल्फ की मांग कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भी ये मांग की गई है। दक्षिण चीन सागर क्षेत्र पहले ही चीन के दबदबे के चलते तनाव से जूझ रहा है और चीन, ताइवान के साथ ही फिलीपींस, ब्रूनेई, मलेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया समेत कई देशों ने दक्षिण चीन सागर के विवादित जल में दावे किए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button